gharghoda

समर कैंप में विद्यार्थी सीख रहे विविध कलाओं के गुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में विविध आयोजन


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में जिला प्रशासन रायगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के निर्देशानुसार एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. करण के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

समर कैंप के तृतीय दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं योग से की गई तत्पश्चात विद्यार्थियों को दयासागर देहरी सर द्वारा मनोरंजन गणितीय गतिविधियां, खेल-खेल में गणित विषयो की जानकारी दी देवधर सिंह सर द्वारा निबंध एवं पत्र लेखन कार्य करने के अनेक तरीकों का ज्ञान कराया तत्पश्चात खेम सिंह राठिया सर के नेतृत्व में मिट्टी से विभिन्न प्रकार के खिलौने बनाना सीखे| सभी विद्यार्थियों को नींबू पानी शरबत एवं बिस्किट प्रदान किया गया । आज के कार्यक्रम में 47 विद्यार्थी एवं शिक्षक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button