Big StorySports

क्रिकेटर बुमराह पिता बने, बेटे का नाम अंगद रखा

नई दिल्ली। क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं। पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह खुशी शेयर की। उन्होंने बेटे का नाम अंगद रखा है। वे एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई लौटे थे। क्रिकेटर ने लिखा, हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है। हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने लिटिल बॉय अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं।



2021 में बुमराह-संजना की शादी हुई

बुमराह और संजना गणेशन की शादी 15 मार्च 2021 में गोवा में हुई थी। इसमें बेहद करीबी लोगों को बुलाया गया था। जसप्रीत और संजना की यह फोटो शादी के समय की है। जसप्रीत और संजना की यह फोटो शादी के समय की है। वे एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई लौटे थे बुमराह रविवार को एशिया कप बीच में छोड़कर श्रीलंका से मुंबई लौट आए थे। वह सुपर-4 स्टेज के मैचों के लिए श्रीलंका लौट जाएंगे। टीम इंडिया अगर आज नेपाल को हराने में कामयाब हो जाती है तो टीम सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लेगी। अगर मैच रद्द भी हो जाता है, तब भी सुपर-4 में टीम इंडिया अपनी जगह पक्की कर लेगी।
बीटेक कर चुकी हैं टीवी एंकर संजना गणेशन
संजना ने 2012 में सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है। ग्रेजुएशन के बाद संजना ने एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। वे 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। संजना ने रूञ्जङ्क के शो स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में भी हिस्सा लिया था।
अहमदाबाद में हुआ था जसप्रीत बुमराह का जन्म
बुमराह का जन्म और पालन-पोषण अहमदाबाद में हुआ। पिता के निधन के बाद मां ने ही बुमराह और उनकी बहन की देखभाल की। बुमराह की मां निर्माण पब्लिक स्कूल की वाइस-प्रिंसिपल भी रहीं। यहीं से बुमराह ने पढ़ाई की और किशोर त्रिवेदी की देखरेख में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button