State

घरघोड़ा कन्या विद्यालय में मनाई स्वामी आत्मानंद की जयंती, बच्चों को बताई उनकी जीवनी

घरघोड़ा ।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा में स्वामी आत्मानंद जी की जयंती मनायी गई। जयंती समारोह में स्वामी आत्मानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वामी आत्मानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मध्य भाषण प्रतियोगिता चित्र प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका मुख्य केंद्र बिंदु स्वामी आत्मानंद जी रहे।कार्यक्रम के दौरान उनके सामाजिक शैक्षिक राष्ट्रीय सेवा कार्यों को स्मरण कर उनके विचारों को अनुकरण करने योग्य बताया गया। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01नवंबर 2020को राज्य दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना को चिन्हित किया गया जिसके तहत शासकीय विद्यालय में आधुनिक बुनियादी ढ़ांचे को सशक्त करते हुए छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा के समुचित वातावरण प्रदान करना था। उसी तारतम्य में हिंदी माध्यम विद्यालय की स्थापना की गई जो शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धिजनक स्तर रहा है। जयंती समारोह को संस्था के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा एवं प्रधान पाठक अखिलेश मिश्रा ने विद्यालय के छात्राओं शिक्षकों से स्वामी आत्मानंद के विचारों , कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए उनके बताए मानवीय सेवा वाले रास्ते पर चलने का प्रयास करना हमारा ध्येय होना चाहिए।विद्यालय के शिक्षक विजय पंडा ने स्वामी आत्मानंद जी को छत्तीसगढ़ का अद्वितीय महापुरुष बताया एवं कहा की उनके जीवनी से हमें सकारात्मक कार्य करने की ऊर्जा मिलती है।इस अवसर पर शिक्षिका सुभाषिनी पटनायक मैडम ज्योति निवेदिता सिंह ठाकुर उपस्थित रहकर छात्राओं के स्वामी आत्मानंद से संबंधित प्रश्नोत्तरी सभा का संचालन किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button