NationalState

तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक मुख्यमंत्री योगी मिलने नहीं आते

  • उन्नाव पीड़िता के परिजन सीएम योगी को बुलाने की जिद पर अड़े, अंतिम संस्कार रोका

उन्नाव . जिंदा जला दी गई उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के परिजन ने कहा है कि वे पीड़िता का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने नहीं आते।



पीड़िता के अंतिम संस्कार की प्रशासनिक तैयारियों के बीच मृतका की बहन ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ मौके पर नहीं आते और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पीड़िता की बहन ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से खुद बात करनी है। उसने यह भी कहा कि उसकी बहन की सरकारी नौकरी लगने वाली थी।

पीड़िता की बहन ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए और घटना के जिम्मेदार आरोपियों को तत्काल फांसी दी जानी चाहिए। पीड़िता के पिता ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री खुद नहीं आते, वह अपनी लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

डीजीपी ओपी सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार होने तक लखनऊ के आईजी एसके भगत को उन्नाव में ही कैंप करने को कहा है। इसके बाद स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button