Big StoryEntertainmentInternational

कांस 2024 अटेंड करने फ्रांस पहुंची ऐश्वर्या, 22 साल से कांस का बन रही हैं हिस्सा

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन कांस 2024 अटेंड करने फ्रांस पहुंची हैं। ऐश्वर्या पहली बार रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन में दिखीं। हाथ में चोट लगने के बावजूद उन्होंने खूबसूरत वॉक किया। गाउन कैरी करने के लिए उनकी बेटी आराध्या के अलावा 4 लोगों की टीम लगी। उनके ग्लैम स्क्वाड के ग्रुप को लॉन्ग ड्रेस ट्रेन को पकड़े हुए और रेड कार्पेट पर उन्हें ले जाते हुए देखा गया।
मोनोक्रोमैटिक लुक में नजर आईं ऐश




ऐश्वर्या के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लैक और गोल्डन गाउन पहनी थी। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में उनकी ड्रेस पर गोल्डन एम्बेलिशमेंट्स की गई थी। ऐश्वर्या ने मेकअप मिनिमल रखा और गोल्डन कलर के बड़े हूप्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या के इस लुक को मोनोक्रोमैटिक लुक कहा जाता है। उन्होंने ब्लैक मोनोक्रोमैटिक ड्रेस को व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया। इसे फाल्गुनी और शेन की डिजाइनर जोड़ी ने डिजाइन किया है। ऐश्वर्या की ड्रेस फाल्गुनी और शेन ने डिजाइन किया है।
सोशल मीडिया में आराध्या की तारीफ

ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आराध्या उन्हें सहारा देती हुई नजर आ रही हैं। मां को इस तरह सपोर्ट करते देख यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। कैजुअल स्टाइलिश ब्लैक ट्रैकसूट पहने आराध्या हर समय अपनी मां के साथ ही रहीं और उनका हाथ पकड़कर उन्हें होटल से उनकी कार तक ले गईं।
ये सेलेब्स भी अटेंड करेंगे कांस
ऐश्वर्या राय के बाद कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी, शोभिता धुलिपाला, जैकलीन फर्नांडीज, प्रतीक बब्बर और छाया कदम भी कांस फिल्म फेस्टिवल अटेंड करेंगे। कांस के रेड कार्पेट को फैशन वल्र्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं। इसके साथ ही फ्रांस को भी अपनी संस्कृति को पेश करने का मौका मिलता है। ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। अब तक इंडिया से ऐश्वर्या, दीपिका के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और सारा अली खान समेत कई सेलेब्स ने कांस के रेड कार्पेट पर वॉक की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button