Big StoryNational

मिशन चंद्रयान-3 : ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा लैंडर विक्रम

नईदिल्ली। अब से कुछ ही देर में चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। इसका इंतजार न केवल भारतवासी बल्कि पूरा विश्व कर रहा है। सभी मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। करीब 30 मिनट का समय ही शेष है। चांद पर शाम ठीक 6.04 बजे लैंडर विक्रम लैंड करेगा। लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो रैंप के जरिए छह पहियों वाला प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा और इसरो से कमांड मिलते ही चांद की सतह पर चलेगा। यह 500 मीटर तक के इलाके में चहलकदमी कर पानी और वहां के वातावरण के बारे में इसरो को बताएगा। इसरो ने लैंड कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस शुरू किया जाएगा। चंद्रयान-3 की साउथ पोल इलाके में यदि लैंडिंग सफल होती है,तो भारत साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला और सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश होगा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button