CityRaigarh

रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : लूट की दो वारदातों का खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता)। थाना कोतवाली पुलिस ने लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए जोगीडीपा क्षेत्र के दो आरोपियों सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी (25 वर्ष) एवं शाहीद सारथी (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



आरोपियों ने 10 जून की रात मोटरसाइकिल चालक किशन साहू से नगदी और बाइक लूटने तथा अभिषेक नागराज से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों को स्वीकार कर लिया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा, “लूटपाट और आमजन में भय का वातावरण बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा, मुरली पटेल एवं भगवती रत्नाकर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button