gharghoda

सेजेस रायकेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता रैली, स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्राचार्य एस.के. कर्ण ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। रैली के माध्यम से नारों व पोस्टरों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में 52 एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता रही। समापन देशभक्ति नारों के साथ हुआ।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button