City

रायपुर महापौर के लिए सरिता आकाश दुबे की दावेदारी मजबूत

रायपुर। रायपुर नगर निगम के आसन्न चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त दिखाई दे रही है। जहां कांग्रेस के लिए श्रीमती दीप्ति दुबे, संगीता दुबे समेत आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं वहीं भाजपा में भी दावेदारों की कतार लंबी है।
नगर निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे की दावेदारी मजबूत बनी हुई है वहीं ब्राम्हण पारा की दो बार की पार्षद श्रीमती सरिता आकाश दुबे भी महापौर की दौड़ में शामिल हैं। गौरतलब है कि सरिता दुबे ने विगत कांग्रेस शासन के तमाम जोड़ तोड़ के बाद भी शहर के मध्य स्थित ब्राम्हण पारा से अच्छे मतों से जीत दर्ज की थी। साथ ही उनके पास कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी फौज भी है।बता दें कि श्रीमती दुबे पर दूसरी बार भरोसा वार्ड के नागरिकों ने किया था। जिसका कारण उनकी सहज उपलब्धता और जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन है। साथ ही श्रीमती दुबे के परिवार शहर की राजनीति में खासा दखल होना भी उनकी जीत की इबारत लिखने के लिए काफी है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button