June 11, 2026

अब नमकीन पैकेट की ड्रेस पहनकर सामने आईं उर्फी

0
अब नमकीन पैकेट की ड्रेस पहनकर सामने आईं उर्फी

उर्फी जावेद की ड्रेस पर आया फैन्स का दिल


मुंबई। सोशल मीडिया और ‘बिग बॉस ओटीटी’ पर्सनालिटी उर्फी जावेद ने हमेशा अपने अटपटे फैशन सेंस की वजह से सुर्खियां बटोरी हैं। कभी पिज्जा , तो कभी बबल गम से बनी ड्रेस पहनकर उर्फी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया है। शायद ही ऐसा कोई दिन रहा हो, जब उन्हें ढंग के कपड़ों में देखा गया हो। उर्फी कब कौन सी ड्रेस पहनकर आ जाएं, वह भी किस चीज से बनी ड्रेस पहनकर आएं, यह सभी की सोच से परे है। इस बार वह नमकीन के पैकेट्स से बनी ड्रेस पहनकर अपने फैंस के बीच आईं।हर बार जहां उर्फी को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए लोग ट्रोल करते हैं, इस बार उल्टा ही देखने को मिला। उर्फी की इस क्रिएटिविटी ने फैंस का दिल जीत लिया है।



उर्फी को पसंद आई यह नमकीन

दरअसल, यह एक प्रमोशनल वीडियो है। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मस्त लगास पहन लिया! टू यम नमकीन के हर प्रोडक्ट से पूरी तरह से ओबसेस्ड हूं, खासकर आलू भुजिया से। टू यम का नो पाल्म ऑइल ट्राई करें। इसका स्वाद बहुत अच्छा है, और मुझे उम्मीद है कि आप भी इसके फैन बन जाएंगे।’हर बार जहां उर्फी को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए लोग ट्रोल करते हैं, इस बार उल्टा ही देखने को मिला। उर्फी की इस क्रिएटिविटी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *