CitySports

हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया

एम्सटेलवीन, 23 अगस्त। एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के स्टेज-2 में भारत को पूल-ई के मुकाबले में मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-3 से हार झेलनी पड़ी। इस नतीजे से भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।नीदरलैंड्स ने 41वें मिनट में ड्यूको टेल्गेनकैंप के गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद जेप होडेमेकर्स ने 51वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने अगले ही मिनट गोल कर अंतर कम किया, लेकिन 55वें मिनट में थिज्स वैन डैम के गोल ने नीदरलैंड्स की जीत तय कर दी।इस जीत के साथ नीदरलैंड्स छह अंकों के साथ पूल में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत का अगला मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा और दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।


News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button