April 26, 2026

सड़क निर्माण कार्य में लेटलतीफी से मोहल्लेवासी हो रहे परेशान

0
998



 

रायपुर। जानकी नगर (बोरियाखुर्द) में सड़क निर्माण के कार्य का टेंडर निकला और काम भी शुरू हुआ। लेकिन पूरे मोहल्ला में खुदाई करने के बाद पिछले एक-डेढ़  महीने से काम बंद पड़ है। सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ ही नहीं रहा। हाल ही में हुए हफ्ते भर बारिश में पूरा मोहल्ला कीचड़ से भरा था आने जाने में बड़ी असुविधा हुई। आखिर रोड का काम शुरू क्यों नही हुआ लोगों के मन में यह एक बड़ा प्रश्न है। अब देखते देखते बारिश का मौसम भी शुरू हो गया। इस अधूरे निर्माण कार्य से मोहल्लेवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *