Uncategorized

सुजीत मंडल ने गण सुरक्षा पार्टी में किया प्रवेश,रायपुर पश्चिम विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सुजीत मंडल निर्दलयीय नहीं अब गण सुरक्षा पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ेंगे। गण सुरक्षा पार्टी के संस्थापक सांसद नब कुमार सरनीया ने सुजीत मंडल को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सांसद सरनीया के काम, व्यवहार एवं लोकप्रियता से प्रभावित होकर सुजीत मंडल ने गण सुरक्षा पार्टी में प्रवेश किया। पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात् सुजीत मंडल ने कहा कि इस बार यहां की जनता बदलाव चाहती है। पिछले बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी,वो भी बदलाव के चलते ही बनी। इसलिए इस बार मैंने रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। सुजीत मंडल ने कहा कि जनता की सेवा करने के उद्देश से चुनाव के मैदान में उतरा हूं। जनता की समस्या मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं जनता के बीच जाउंगा और उनका आशीर्वाद मांगूगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button