June 13, 2026

संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की प्रतिमा लगाने भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0
संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की प्रतिमा लगाने भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

घरघोड़ा। जिला रायगढ़ के कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर मांग पत्र के माध्यम से जिला हॉस्पिटल रायगढ़ जो संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के नाम पर हैं उसके मुख्य द्वार पर संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की प्रतिमा लगाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र दिया गया है भीम आर्मी रायगढ़ जिला अध्यक्ष माखन दास के नेतृत्व में यह मांग पत्र जारी किया गया है। मांग पत्र ज्ञापन प्रस्तुत करते समय उपस्थित जिला महासचिव बसंत कुमार लहरें , जिला महासचिव नरेंद्र बंजारे , जिला उपाध्यक्ष मानसाय डहरिया , संतराम भारद्वाज, उपेंद्र खटकर, विजय कुमार यादव, सूरज कुमार लहरें घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अन्य साथियों के समक्ष यह ज्ञापन सौंपा गया जिसकी जानकारी प्रदेश संयोजक राजकुमार जांगड़े को सूचनार्थ प्रेषित है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *