Uncategorized

श्रमदान के लिए मशहूर गांधीवादी नेता एस एन सुब्बाराव का निधन

जयपुर। वयोवृद्ध गांधीवादी विचारक एस एन सुब्बाराव का निधन हो गया। उन्होंने 93 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। सुुब्बाराव पिछले कुछ दिनों से सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती थे। कल रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार और चार दिन पूर्व भी सुब्बाराव से मिलने अस्पताल गए थे। श्रमदान के लिए मशहूर गांधीवादी नेता का राजस्थान से खासा लगाव था। आपको बता दें कि गांधीवादी नेता सुब्बराव सीएम अशोक गहलोत के कहने पर ही उपचार के लिए राजस्थान आए थे। युवाओं के प्रेरणा स्रोत माने जाने वाले गांधीवादी विचारक मूलत: कर्नाटक के रहने वाले थे। वह चम्बल घाटी शांतिमिशन के संस्थापक थे तथा उन्होंने कई कुख्यात डाकुओं का आत्मसमर्पण कराया था।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button