April 26, 2026

शराब दुकान का टूटा ताला, लाखों रुपए पार

0
5

कांकेर। जिला मुख्यालय की विदेशी और देशी शराब दुकान में देर रात लगभग 2 और 3 बजे चोरों ने लगभग 10 लाख से ऊपर की नगदी में हाथ साफ कर दिये है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी व अन्य टीम पहुंच कर कुछ खंगाल रही है और इसके साथ ही शराब दुकान के कर्मचारियों से भी पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं की कहीं कुछ जानकारी मिल जाए । मुख्यालय की शराब दुकान में शटर तोड़कर चोरी करने का शायद यह पहला मामला प्रकाश में आया है और चोरी कितनी की हुई है यह स्पष्ट नहीं है क्योंकि जब तक शराब दुकान के वरिष्ठ अधिकारी मिडिया से रूबरू नहीं होंगे तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हम ले जा सकते हैं ताकि कुछ तो हासिल हो ,पर इतना तो तय है कि जब से शराब दुकान में कुछ लोकल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तब से मामला बिगड़ा है .



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *