Big StoryState

शक्ति आराधना का महापर्व नवरात्र महोत्सव में कालीधाम घरघोड़ा में आस्था के दीप प्रज्वलन

यू।  शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र महोत्सव के अवसर पर कालीधाम परिसर स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में घट स्थापन ध्वजारोहण के साथ नवरात्र महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर एवं समीपस्थ प्रदेशों के शताधिक श्रद्धालुओं ने आस्था एवं विश्वास के केंद्र कालीधाम घरघोड़ा में दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना की एवं अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हुए माँ भवानी की आराधना की।शक्ति आराधना के महापर्व पर नौ दिवस तक पूजन यज्ञ का आयोजन है।मंदिर में शारदीय नवरात्र का समापन पूर्णाहुति यज्ञ , कन्या भोजन, प्रसाद वितरण के साथ होगा।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button