June 13, 2026

विक्टोरिया सीक्रेट वर्ल्ड टूर इवेंट में एंट्री करते ही छाई प्रियंका चोपड़ा

0
विक्टोरिया सीक्रेट वर्ल्ड टूर इवेंट में एंट्री करते ही छाई प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। वह एक्टिंग के अलावा अपने फैशन और लुक्स से भी लोगों का दिल जीतना अच्छे से जानती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान हुए विक्टोरिया सीक्रेट वर्ल्ड टूर इवेंट में शामिल हुईं, जहां वह अपने लुक से ग्लैमर का तड़का लगाती दिखीं। इवेंट से देसी गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। काम की बात करें प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हेड्स ऑफ स्टेट में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *