
रायपुर। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक है।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 दोपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये है, बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों में एक्टिवा, स्प्लेंडर और बजाज वाहन शामिल हैं।जांच में सामने आया कि टोपेश्वर साहू उर्फ संजू रायपुर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी कर उन्हें ओडिशा निवासी अपने साथियों को बिक्री के लिए देता था। कुछ चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए ओडिशा पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई गई थी।पुलिस के अनुसार, बरामद 6 वाहनों के संबंध में कोतवाली, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और खम्हारडीह थानों में अपराध दर्ज हैं। आरोपी टोपेश्वर साहू पूर्व में भी 10 दोपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।पुलिस ने तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।



