CityRAIPUR

रायपुर में एम्स के सामने अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

10 ठेले जब्त; 20 तक ठेले हटाए गए


रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में एम्स के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले-खोमचों के खिलाफ यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 10 ठेले जब्त किए गए, जबकि करीब 15 से 20 ठेले-खोमचों को मुख्य मार्ग से हटाया गया। कार्रवाई के बाद सड़क और आसपास का आवागमन क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया गया।पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यातायात थाना टाटीबंध प्रभारी भुनेश्वर साहू पुलिस बल के साथ एम्स के सामने पहुंचे।नगर निगम की ‘प्रहरी’ टीम के साथ कार्रवाईएम्स के सामने सड़क किनारे और आवागमन वाले क्षेत्र में बड़ी संख्या में ठेले-खोमचे लगने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नगर निगम की ‘प्रहरी’ टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की।अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक आवागमन क्षेत्र में अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए ठेले-खोमचे हटाए गए।

10 ठेले जब्त किए गए, वहीं लगभग 15 से 20 ठेले संचालकों को मौके से हटाया गया।एम्स के सामने एंबुलेंस के रास्ते पर विशेष नजरयातायात पुलिस ने ठेला-खोमचा संचालकों को समझाइश दी कि सड़क, फुटपाथ अथवा सार्वजनिक आवागमन क्षेत्र में अतिक्रमण कर यातायात बाधित न करें। एम्स के सामने विशेष रूप से एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के निर्बाध आवागमन को देखते हुए रास्ता खुला रखना जरूरी है।पुलिस के अनुसार कार्रवाई के बाद वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एम्स के आसपास यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारीयातायात पुलिस और नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनहित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button