June 11, 2026

रमन, चंदेल और साव को कांग्रेस ने भेजी पूरी की गई घोषणाओं की सूची

0
रमन, चंदेल और साव को कांग्रेस ने भेजी पूरी की गई घोषणाओं की सूची

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निवास के पते पर कांग्रेस सरकार में 34 वादों के पूरे होने की सूची और साथ में भाजपा के 2003, 2008, 2013 के संकल्प पत्र को बंद लिफाफे में भेजा है। साथ ही कहा है कि भाजपा के नेता कांग्रेस के घोषणापत्र और अपने घोषणापत्र को ईमानदारी से पढ़ें और आत्म अवलोकन करें, किस प्रकार जनता से किए वादे को पूरा किया जाता है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है। कांग्रेस ने 2018 के घोषणापत्र में 36 बिंदुओं में से 34 वादों को पूरा किया है। बचे दो बिंदुओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *