April 26, 2026

रजनीकांत होंगे विश्वकप के ‘विशिष्ट अतिथि’

0
1

चेन्नई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सुपरस्टार रजनीकांत को गोल्डन टिकट प्रदान किया जिससे वह अगले महीने आईसीसी विश्व कप में ‘विशिष्ट अतिथि’ होंगे। इस दिग्गज अभिनेता को इससे स्टेडियम में बिना किसी बाधा के प्रवेश की अनुमति मिलेगी।



बीसीसीआई ने अपने ‘एक्स हैंडल’ पर दोनों की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कहा कि बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने इस महान अभिनेता को ‘गोल्डन टिकट’ प्रदान किया है। बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि थलाइवा रजनीकांत आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान हमारे विशिष्ट अतिथि होंगे। वह अपनी मौजूदगी से क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन में चार चांद लगायेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *