CityRAIPUR

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री निवास में उमड़ा स्नेह, बहनों ने सीएम साय को बांधी राखी

रायपुर, 28 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए अनमोल है और उनका आशीर्वाद प्रदेश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।सीएम साय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत करीब 68 लाख महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। रक्षाबंधन के पहले 25 अगस्त को योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 13.85 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। वहीं ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।कार्यक्रम में महिला पत्रकारों, लखपति दीदियों, ड्रोन दीदियों, ई-रिक्शा दीदियों, स्व-सहायता समूहों, विभिन्न समाजों की महिलाओं और दिव्यांग बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण से ही सशक्त परिवार, समृद्ध समाज और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है।


News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button