June 11, 2026

यूरोप दौरा : सविता संभालेंगी भारतीय हॉकी टीम की कमान

0
यूरोप दौरा : सविता संभालेंगी भारतीय हॉकी टीम की कमान

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया यूरोप दौरे के लिये 20 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला टीम का ऐलान किया जिसे जर्मनी में मैच खेलने के बाद 16 जुलाई से स्पेन में चार देशों का टूर्नामेंट खेला जाना है। दोनों टूर्नामेंट सितंबर अक्टूबर में होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों की तैयारी के लिये महत्वपूर्ण हैं। टीम की कमान गोलकीपर सविता के हाथ में होगी जबकि दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान रहेंगी। मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने कहा स्पेन और जर्मनी दौरे से टीम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। एशियाई खेलों की तैयारी के लिये यह काफी अहम है।
ऐसा है भारतीय हॉकी टीम का शेड्यूल : भारतीय टीम पहले तीन मैच जर्मनी में खेलेगी जिसमें से एक चीन के खिलाफ और दो मेजबान के खिलाफ 16 से 19 जुलाई तक खेले जाने हैं। भारतीय टीम जर्मनी में अपने मैच के बाद स्पेन जायेगी जहां दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और मेजबान के खिलाफ 25 से 30 जुलाई तक मैच होंगे। ये मैच स्पेन हॉकी महासंघ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सौंवी वर्षगांठ पर खेले जा रहे हैं। मई में आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किये गए हैं।



संभािवत टीम : गोलकीपर : सविता (कप्तान), बिछू देवी खारीबाम , डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता, सुशीला चानू , मिडफील्डर : निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी फाल्के, ज्योति छत्री , फॉरवर्ड : लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, दीपिका ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *