StateUncategorized

मूणत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, फिर भारत माता की महाआरती


 रायपुर। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से भव्य बाइक रैली की शुरुआत की गई। रैली की अगवाई में स्वयं राजेश मूणत बाइक पर सवार होकर युवाओं सहित तिरंगा ध्वज हाथ में लिए मां भारती के साथ निकले। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए रैली भारत माता चौक पहुंची, जहां शाम 7 बजे पंडितों की उपस्थिति में विधिविधान से मां भारती की महाआरती की गई।

दो हिस्सों में विभाजित तिरंगा यात्रा में एक ओर जहां बाइक रैली का आयोजन किया गया, वहीं रामनगर परिक्षेत्र के स्कूलों के बच्चों और प्राध्यापकों सहित 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा लेकर रैली निकाली गई। बाजे गाजे, छत्तीसगढ़ के लोक संगीत पर पारंपरिक लोकनृत्य, घोड़ा बग्घी निकाली गई। रैली में हजारों बच्चों की उपस्थिति रही। सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विशाल तिरंगे सहित पैदल मार्च करते हुए भारत माता चौक पहुंचे, जहां महाआरती का आयोजन रखा गया था।


सांस्कृतिक आयोजन भी भारत माता की आरती के बाद प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार लोकरंग मंच अरजुंदा के दीपक चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीतों से रंगारंग प्रस्तुति दी और समां बांध दिया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button