City

मध्यप्रदेश से नाबालिग जीशान सकुशल दस्तयाब, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान


मौदहापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच से दो दिन में मिली सफलता

रायपुर। थाना मौदहापारा क्षेत्र से बिना बताए घर से निकले नाबालिग बालक जीशान को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को जीशान शाम करीब 5 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने मौदहापारा थाने में सूचना दी।

मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।डीसीपी सेंट्रल जोन श्री तारकेश्वर पटेल और एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, संभावित मार्गों और ट्रेन रूट की तकनीकी जांच की।जांच के दौरान बालक के सुजालपुर, मध्यप्रदेश में होने की जानकारी मिली। इसके बाद आरपीएफ सुजालपुर से समन्वय कर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जीशान को चलती ट्रेन से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे के सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button