April 26, 2026

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 15-1 से रौंदा

0
MAN HOCKY 1

सालालाह (ओमान)। मनिंदर सिंह के चार गोल और मोहम्मद राहिल की हैट्रिक की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 15-1 से करारी शिकस्त देकर पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। भारत बुधवार को दो मैच खेलेगा। पहले उसका सामना मेजबान ओमान से होगा और फिर वह चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगा। वह गुरुवार को मलेशिया और जापान का सामना करेगा।
बांग्लादेश ने शुरू में गोल कर दिया था लेकिन इसके बाद भारत ने उसको आगे ऐसा कोई मौका नहीं दिया। भारत की तरफ से सुखविंदर, गुरजोत सिंह और पवन राजभर ने दो-दो जबकि मंदीप मोर और दिपसन तिर्की ने एक-एक गोल दागा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *