National

भारत मंडपम में दिखी भारत की टेक्नोलॉजी ताकत, ब्रिक्स नेताओं के साथ पीएम मोदी ने देखा ‘भारत इनोवेट्स’

नई दिल्ली। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम शनिवार को देश की तकनीकी क्षमता और नवाचार का प्रमुख केंद्र बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के शीर्ष नेताओं के साथ ‘भारत इनोवेट्स एक्सपोजिशन’ का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारतीय स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों की अत्याधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर भारत के युवा इनोवेटर्स की प्रतिभा और ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में विकसित हो रहे नवाचार वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।37 डीप-टेक स्टार्टअप्स ने पेश की तकनीक‘ब्रिक्स भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी में इस बार 37 भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे स्टार्टअप, विश्वविद्यालय, प्रयोगशालाएं, रिसर्च पार्क और अन्य संस्थान शामिल हैं।इस पहल का उद्देश्य भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों और रिसर्च इकोसिस्टम से निकलने वाली तकनीकों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।


साथ ही निवेशकों, उद्योग जगत, विश्वविद्यालयों और वैश्विक शोध संस्थानों के साथ भारतीय नवाचारों का संपर्क मजबूत करना भी इसका अहम लक्ष्य है।वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय इनोवेशन नेटवर्क को वैश्विक कंपनियों, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स और रिसर्च संस्थानों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इससे तकनीकी सहयोग, निवेश और भविष्य की साझेदारियों के नए अवसर तैयार होने की उम्मीद है।इस वर्ष आयोजित यह दूसरी बड़ी ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी है। इससे पहले जून में फ्रांस के नीस में भी भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया था।

ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में भव्य रात्रिभोज

वहीं, शनिवार शाम भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के नेताओं के सम्मान में विशेष गाला डिनर का आयोजन किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।रात्रिभोज में भारतीय खान-पान की विविधता को प्रदर्शित करने वाला विशेष वीगन मेन्यू रखा गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार मेहमाननवाजी का संदेश भी प्रमुखता से उभरा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘नवरसा – साझा भावनाओं का ब्रह्मांड’ की प्रस्तुति ने समां बांधा। इसके अलावा ‘वन रिदम, मेनी कल्चर्स’ नामक ब्रिक्स सिम्फनी में विभिन्न देशों के कलाकारों ने अपनी संगीत परंपराओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया। यह आयोजन ब्रिक्स देशों की सांस्कृतिक विविधता और आपसी सहयोग की भावना को दर्शाने वाला रहा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button