भाटापारा को ₹5.61 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी चाबियां
भाटापारा/रायपुर, 26 अगस्त 2026। भाटापारा में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 5.61 करोड़ रुपये से अधिक लागत के जल आवर्धन और विस्तार कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के हितग्राहियों को पक्के मकानों के प्रमाण पत्र और चाबियां भी सौंपी गईं।रविदास वार्ड स्थित आंबेडकर चौक में आयोजित विकास उत्सव में सांसद अग्रवाल ने शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें 408.81 लाख रुपये की लागत से इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन विस्तार और 152.25 लाख रुपये की लागत से रविदास वार्ड में नई ओवरहेड पानी टंकी का निर्माण शामिल है।‘जनता की सेवा ही मेरा संकल्प’कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जनता ने उन्हें लगातार जनसेवा का अवसर दिया है और सांसद के रूप में भी वे क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के उद्देश्य के साथ काम कर रही है।
उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों, महिलाओं, गरीब परिवारों और जरूरतमंदों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की प्राथमिकताओं का हिस्सा बताया।आंबेडकर पंचतीर्थ और गिरौदपुरी जैतखाम का किया उल्लेखसांसद अग्रवाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पंचतीर्थों के विकास और सम्मान का उल्लेख करते हुए इसे सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने गिरौदपुरी में जैतखाम के निर्माण को भी छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता, हितग्राही और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
