Big StoryState

बेटा न होने पर दिखाई दरिंदगी : पत्नी को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया

सूरजपुर। प्रदेश के सूरजपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक महिला आग लगने से बूरी तरह झुलस गई है। गंभीर हालत में महिला को सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रेणु गुप्ता की शादी लोकेश गुप्ता के साथ हुई है। लोकेश रामानुजनगर का निवासी है। शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। रेणु ने 9 साल में 2 बेटियों को जन्म भी दिया था। लेकिन परिजनों को बेटा चाहिए था। जिसको लेकर ससुराल वाले रेणु को परेशान कर रहे थे।
रेणु का पति और ससुराल वाले बेटा न होने की वजह से हमेशा ताना मारते थे। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह रेणु के पति ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। उधर घटना की जानकारी रेणु के मायके वालों की मिली तो वे उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
सूरजपुर तहसीलदार के समक्ष महिला ने मरन्नासन अवस्था में अपना बयान दर्ज कराया है। रेणु ने बताया कि उसकी 2 बेटियां हैं। पिछले 9 साल में बेटा नहीं हुआ। जिसको लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। रविवार सुबह में पति ने पट्रोल डालकर उसे जला दिया। उसने कहा कि घटना के समय सास भी मौके पर मौजूद थीं। इस मामले में महिला के मायके वालों ने पति व सास पर बेटा न होने पर रेणु के पति के परिजनों पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button