CG News
बरसते पानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर निर्वाचन कार्यालय के करीब पहुंचे कार्यकर्ता

रायपुर। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बारिश के बीच निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले पर सैंडिल से प्रहार करने के बाद उसका दहन किया।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन बैरिकेड पार कर कार्यालय के करीब पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में नाम काटने और जोड़ने में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

