पुलिस की सख्ती, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

त्योहारी सीजन से पहले नॉर्थ जोन रायपुर,
6 सितंबर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उरला और खमतराई थाना क्षेत्रों में धारदार हथियार रखने वालों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई।उरला थाना पुलिस ने धारदार चाकू लेकर घूम रहे 23 वर्षीय आरोपी ज्ञानिक वर्मा को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 15 इंच लंबा चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।वहीं, खमतराई थाना पुलिस ने भी एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान नॉर्थ जोन में सतर्कता और निगरानी बढ़ाई गई है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

