Big Storypolitics

परिवर्तन यात्रा से पहले 12 को दंतेवाड़ा में अमित शाह की सभा

यात्रा के दौरान 77 सभाएं, 5 रोड शो

जगदलपुर । दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद करेंगे। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में ही शाह आम सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 70 से 80 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा दो चरणों में होगी। इसके लिए भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को संयोजक बनाया गया है। ये दोनों नेता दंतेवाड़ा में ही हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय भी मौजूद हैं। भाजपा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान में शाह आम सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में बताया कि पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 16 सितंबर जशपुर से शुरू होगा। इसमें क्चछ्वक्क के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button