Uncategorized

पति राज कुंद्रा की बायोपिक में काम करेंगी शिल्पा



मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों में एक्टिंग से लेकर डांस में अपनी अलग खास पहचान बनाई है। 1993 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्ट्रेस को इस इंडस्ट्री में पूरे 30 साल पूरे हो चुके हैं। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि उनके पति राज कुंद्रा अपनी बायोपिक लेकर आ रहे हैं। इस बायोपिक में वह अपनी पूरी जिंदगी को दिखाएंगे। साथ ही जेल में उन्होंने कैसे अपने दिन काटे हैं उसका भी खुलासा करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में राज कुंद्रा की वाइफ और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी नजर आ सकती हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शिल्पा शेट्टी इस बायोपिक में नजर आएंगी तो फिर कौन सा रोल निभाएंगी। हालांकि शिल्पा ने अभी बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि उनके कहने पर ही राज कुंद्रा अपनी बायोपिक बना रहे हैं। राज कुंद्रा खुद इस फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर प्रोडक्शन का सब ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में राज की जर्नी दिखाई जाएगी। इस फिल्म को लेकर अभी डायरेक्टर की तरफ से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button