April 26, 2026

नकली खाद और बीज की बिक्री पर कार्रवाई की मांग

0
01

आरंग । शिवसेना ने नकली कृषि खाद बीज के विक्रेताओं पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना जिला महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि आरंग एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रें के कृषि दवाई केंद्रों में नकली दवाई धड़ल्ले से बेचा जा रहा है एवं किसान उक्त दवाई का उपयोग अपने कृषि भूमि में किया जा रहा है जिससे किसानो का फसल बर्बाद हो रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिससे किसान बेहद ही चिंतित है। शिवसेना ने उपरोक्त स्थिति पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए तत्काल आरंग एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रें के दवाई दुकानों का निरीक्षण कर दोषियों पर उचित कार्यवाही कर उनका लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने कृषि विभाग के अधिकारियो द्वारा तत्काल जांच करवाने की बात कही। ज्ञापन सौपने वालों में शिवसेना जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव, नगर अध्यक्ष राज दुबे, विधानसभा अध्यक्ष राजा तोड़े, संगठन प्रमुख व्यास सोनकर, प्रचार प्रमुख टेकु देवांगन, युवासेना अध्यक्ष महेंद्र लोधी, रोशन ठाकुर, राकेश चंद्राकर, जागेश्वर कुर्रे, कोमल यादव, प्रशांत यादव, बादल निषाद एवं शिवसैनिक उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *