April 26, 2026

दिग्गजों का मैरथन दौरा : 20 को अमित , 26 को खड़गे, 02 सितंबर राहुल और 19 को आएंगे वेणुगोपाल

0
001

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में बैक टू बैक दिग्गज नेताओं का दौरा होने वाला है। 20 अगस्त को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर दौरे पर रहेंगे। जबकि 26 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का महासमुंद दौरा प्रस्तावित है। इसी तरह 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितम्बर को केसी वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। 



प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्र और वर्ग को साधने के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनजातीय मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह इस दिन बीजेपी के नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *