June 11, 2026

छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी ने जीता राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

0
छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी ने जीता राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

ग्रेटर नोएडा। स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की गैरमौजूदगी में ज्ञानेश्वरी यादव ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप की महिला 49 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। छत्तीसगढ़ की 20 साल की ज्ञानेश्वरी ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क दोनों वर्ग में अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 176 किग्रा (78 किग्रा और 98 किग्रा) वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
पिछले साल अक्टूबर में एशियाई चैंपियनशिप में ज्ञानेश्वरी को पछाड़ने वाली हमवतन झिली डालबेहड़ा ने इस बार भी उन्हें कड़ी चुनौती दी। झिली ने 169 किग्रा (75 किग्रा और 94 किग्रा) वजन उठाकर पिछली बार की तरह रजत पदक जीता। ज्ञानेश्वरी ने कहा, ‘मुझे ना केवल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने बल्कि अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की भी खुशी है। प्रतियोगिता से पहले मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। मुझे उल्टी आ रही थी।’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *