CityRAIPUR

चंगोराभाठा हत्या कांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, दो अपचारी बालक भी पुलिस की गिरफ्त में


रायपुर। चंगोराभाठा के श्रीराम नगर में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा का स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीडी नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में—

  1. आशीष यादव उर्फ देवकुमार यादव (19), निवासी चंगोराभाठा, श्रीराम नगर।
  2. रवि ध्रुव (18), निवासी चंगोराभाठा, श्रीराम नगर।
  3. पीताम्बर निषाद (21), निवासी चंगोराभाठा, श्रीराम नगर।
  4. दो विधि के साथ संघर्षरत बालक।

पुलिस ने मामले में हत्या और बलवा सहित बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button