April 26, 2026

घोषित 21 सीटों के प्रत्याशी बदल सकती है भाजपा

0
dipak baij 1

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा दावा

रायपुर । प्रदेश में भाजपा के घोषित 21 प्रत्याशियों को लेकर सियासी पारा हाई है। प्रत्याशियों की बैठक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 21 प्रत्याशी जो घोषित किए हैं, उनका लगातार विरोध हो रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का विरोध भाजपा प्रत्याशियों को झेलना पड़ रहा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पहले भी कहा गया था कि यह टेस्टिंग के तौर पर प्रयास कर रहे हैं और आने वाले समय में उन्हें प्रत्याशी भी बदलने पड़ेंगे।
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के कानून व्यवस्था बदहाल है वाले बयान पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विधायक पर हुए हमले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। गिरफ्तारी की गई है और आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। गुंडाराज क्या होता है, पिछले 15 साल में देख चुके हैं। इसेक साथ ही भाजपा प्रशिक्षण पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा को अपने स्थानीय नेताओं को भरोसा नहीं है। पूरे देश से इसलिए अपने विधायकों को इनकमिंग कर रहे हैं। यह प्रयास भाजपा का नाकामयाब रहेगा। बाहर से आए विधायकों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी बढ़ेगा। चुनाव के लिए 11 राज्यों से भाजपा विधायक पहुंचे हैं.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *