City

ग्राम बंगोली में विधायक अनिता शर्मा ने दी 23 लाख के विकास कार्यों की सौगात

विधायक अनिता शर्मा ने ग्राम पंचायत बंगोली में दी 23 लाख के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। धरसीवा विधायक  अनिता योगेंद्र शर्मा ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगोली में 10 लाख स्ट्रीट लाइट,4 लाख हाई मास्क लाइट,5.20 लाख सीसी रोड,3 लाख रंग मंच सहित लगभग 23 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया। इस अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी,जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया। निश्चित  ही आज छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में चर्चा है और हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही है, जिससे ग्रामीणजनों को विभिन्न के रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। निश्चित ही ग्रामीणजनों के लिए नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना हो,जिससे आज महिलाएं एवं ग्रामीण जन इससे लाभान्वित हो रहे हैं।आर्थिक रूप से समृद्धि मिल रही है, जो हमारी सरकार की सफलता हैं।



इस कार्यक्रम के अवसर में मुख्य रूप से जनपद सभापति प्रतिनिधि टोकेंद्र गायकवाड,जनपद सदस्य धनेश निषाद, किरण ठाकुर,ग्राम पंचायत बंगोली सरपंच झुकुराम बांधे,कृष्ण कुमार सेन, विनोद वर्मा,चत्रपाल वर्मा,राकेश वर्मा,दिलीप वर्मा,राजू ढीढी,हिमाशू वर्मा सहित बड़ी संख्या ग्रामीण हितैषी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button