ऑटो में छूटा छात्रा का बैग, ITMS और गोलबाजार पुलिस ने CCTV से खोज निकाला

रायपुर, 6 सितंबर। रायपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो में सफर के दौरान एक छात्रा का बैग छूट गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के ITMS सेंटर और गोलबाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान कर बैग बरामद कर लिया।छात्रा स्टेशन से ऑटो क्रमांक CG-04-LW-1048 में सवार होकर घड़ी चौक पहुंची थीं। जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही रह गया। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने शहर में लगे कैमरों और तकनीकी माध्यमों से ऑटो की तलाश शुरू की।जांच के दौरान ऑटो चालक त्रिलोचन साहू, निवासी प्रेम नगर, गुढ़ियारी की पहचान हुई। पुलिस ने चालक से संपर्क कर बैग सुरक्षित हासिल किया और सत्यापन के बाद छात्रा को सौंप दिया।सामान वापस मिलने पर छात्रा ने रायपुर पुलिस, ITMS टीम और ऑटो चालक का आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्रा को उसका सामान सुरक्षित वापस मिल सका।

