Big StoryState

एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन, सीएम बघेल ने जताया दुःख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया। वे प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विट किया,सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे। गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को हिम्मत मिले। ओम् शांति: बता दें कि, छुरा के ग्राम मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र लाइलाज प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था। वहीं शैलेंद्र ध्रुव के निधन के बाद परिवार में शोक की लहर है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button