Big StorySports

एक गेंद पर बने 18 रन, 5 बार फेंकनी पड़ी बॉल

3 नो और 1 वाइड बॉल  जिसमें दो सिक्स भी लगे

चेन्नई। तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच में आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 18 रन बने। सालेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच खेले गए मैच में सालेम स्पार्टन्स पहले गेंदबाजी कर रही थी। आखिरी ओवर टीम के कप्तान अभिषेक तंवर कर रहे थे। चेपॉक सुपर गिलीज के 5 विकेट पर 191 रन बन गए थे। ओवर की 5 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बने थे। आखिरी गेंद का सामना करने के लिए स्ट्राइक एंड पर संजय यादव थे। एक गेंद को फेंकने के लिए तंवर ने 5 गेंद फेंकी। इसमें 3 नो बॉल और 1 वाइड रही। इसके बाद गेंद सही डाली गई। अभिषेक तंवर ने संजय को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया, लेकिन उनका पैर लाइन से बाहर होने की वजह से नो बॉल करार दिया गया। फिर इस बॉल को पूरा करने में चार गेंद और फेंकनी पड़ी।



ऐसे बने एक गेंद में 18 रन

19.6- तंवर ने यॉर्कर बॉल डाली, संजय आउट हो गए। अंपायर ने इसे नो बॉल दिया। (1 रन मिला)


19.6- तंवर ने फुल टॉस गेंद फेंकी। संजय ने इस पर छक्का जड़ दिया। अंपायर ने इसे भी नो बॉल करार दिया। (7 रन मिले)


19.6- तंवर ने फिर यॉर्कर की। संजय ने दो रन दौड़ कर लिए। इसे भी अंपायर ने नो बॉल दिया। (3 रन मिले)


19.6 – ये गेंद तंवर ने वाइड फेंकी। (1 रन मिला)


19.6- तंवर ने यॉर्कर फेंकी, संजय ने इस पर सिक्स जड़ा। (6 रन मिले)


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button