आसमान से नजर, जमीन पर एक्शन: गणेश उत्सव में ड्रोन से रायपुर के ट्रैफिक की निगरानी

पंडालों और प्रमुख मार्गों की रियल टाइम मॉनिटरिंग, जरूरत के अनुसार यातायात बल की तैनाती
रायपुर, 17 सितंबर 2026। गणेश उत्सव के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था की है। DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के नेतृत्व में गणेश पंडालों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।ड्रोन से मिलने वाली रियल टाइम जानकारी के आधार पर भीड़ और जाम वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यकतानुसार यातायात पुलिस बल की तैनाती, डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जा रही है।
पुलिस ने गणेश उत्सव समितियों और नागरिकों से अपील की है कि सड़कों पर अनावश्यक वाहन पार्क न करें और एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग खुला रखें। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

