NationalState

असम के कई विधानसभा क्षेत्रों में आज भी दिखेगा छत्तीसगढ़ के नेताओं का दम,

रायपुर, असम। छत्तीसगढ़ के नेता असम में चुनावी सभाएं कर अपना दम दिखा रहे हैं। आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ असम प्रभारी विकास उपाध्याय जोर-शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।



असम विधानसभा में जीत के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री विधायक लगातार जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। दूसरी ओर रमन सिंह समेत अन्य नेता भी असम में डेरा जमाए हुए हैं।

वहीं जनसंपर्क कर बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। रमन सिंह आज भी कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button