April 26, 2026

अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,556 क्विंटल किया गया जब्त

0
222

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज एसडीएम पखांजूर एएस पैकरा द्वारा पी वी 92 धर्मपुर थाना छोटे बेठिया अंतर्गत दीपचंद बैरागी को 901 बोरी (360 क्विंटल) और अरुण शील को 491 बोरी (196 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे भी अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



जब्ती की कार्यवाही के दौरान नगर निरीक्षक रामेश्वर देशमुख, सहायक उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सरकार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *