politics

अब महिलाओं को साधेगी भाजपा, पहली बार करेगी तीजा तिहार का आयोजन

रायपुर । आधी आबादी यानी कि महिला वोटर्स को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी नए सिरे से रणनीति बना रही है। इसमें भाजपा महिलाओं के बीच कुछ ऐसे सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम करेगी। जिससे कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार हो सके और आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर से कमल खिल सके। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन का भी दौरा आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। अगस्त और सितंबर में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसका सीधा असर प्रदेश के चुनावी माहौल में होगा। इनमें सबसे बड़ा आयोजन तीजा तिहार का होगा। तीज के त्योहार को भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं सभी सामाजिक वर्गों की महिलाओं के साथ मनाएंगी। पूरे प्रदेश में इससे जुड़े आयोजन होंगे। अब तक मुख्यमंत्री निवास में इससे जुड़े कार्यक्रम होते रहे हैं।
महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में झूठ का घड़ा फोड़ने की तैयारी में भी है। महिला मोर्चा की नेताओं ने तय किया है कि कांग्रेस ने जो वादे किए, वह पूरे नहीं हो सके। झूठ का घड़ा भर चुका है। इसलिए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए घड़े और मटकीयां लेकर महिलाएं सड़क पर उतरेंगी। अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेताओं के घरों के बाहर इन मटकों को फोड़कर विरोध प्रदर्शन जताया जाएगा। कुल मिलाकर इन नए अभियानों के जरिए प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों में महिलाओं को साधने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी करेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी है । 5 जनवरी तक की स्थिति में प्रदेश में 1000 पुरुष मतदाताओं के पीछे 1000 महिला मतदाता थीं। अब वर्तमान में 1000 पुरुषों के पीछे 1003 महिला मतदाताओं की संख्या दर्ज की गई है।
………………



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button