April 26, 2026

अब तक 20 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान….आज से छत्तीसगढ़ के चार जिलों में लॉकडाउन की शुरूआत

0

रायपुर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के चलते छत्तीसगढ़ में बस्तर छोड़कर लगभग सभी जिलों में लॉकडाउन लौट आया है.. धीरे धीरे छत्तीसगढ़ के जिले लॉक होते जा रहे हैं.. कवर्धा जिले में जहां आंशिक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है.. वहीं, 20 जिले में टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है.. जहां पर प्रशासन की सख्ती पहले से ज्यादा होगी।



यहां सिर्फ मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया गया है.. सब्जी, किराना और शराब दुकानें भी लॉकडाउन के दौरान बंद हैं.. मेडिकल इमरजेंसी के लिए अस्पताल खुले हैं.. साथ ही वैक्सीनेशन का भी काम जारी है..

आज दोपहर 3 बजे से कोरबा में लॉकडाउन शुरू होगा…
कोरबा में 21 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा….
सरगुजा में 13 से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान ..
गरियाबंद में 13 से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान..
जांजगीर में 13 से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान..
सूरजपुर में 13 से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान..
बिलासपुर में 14 से 21 अप्रैल लॉकडाउन का ऐलान..
रायगढ़ में 14 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान..
महासमुंद में 14 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान ..
दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी ..
रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी …
कवर्धा में 9 अप्रैल से आगामी आदेश तक आंशिक लॉकडाउन जारी …
राजनांदगांव में 10 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी …
बेमेतरा में 10 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी …
बालोद में 10 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी …
बलौदाबाजार में 11 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन…
कोरिया जिले में 11 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन …
धमतरी जिले में 11 से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन..
धमतरी जिले में 15 दिनों का सबसे लंबा लॉकडाउन ..
जशपुर जिले में 11 से 18 अप्रैल तक लॉकडाउन…
मुंगेली में 14 से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन
बलरामपुर में 14 से 25 अप्रैल तक लॉकडाउन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 14 से 21 अप्रैल तक लॉकडाउन
बलरामपुर में आज से प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है.. यहां सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *