अध्यक्ष आसिफ इकबाल और महासचिव निजामी का भव्य स्वागत

Spread the love

घरघोड़ा तहसील के संगठन को एक माला में पिरो कर मजबूत बनाए : आसिफ इकबाल

घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ प्रवास पर जाते समय घरघोड़ा कारगिल चौक विश्रामगृह में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश के अध्यक्ष आसिफ इकबाल एवं महासचिव बी डी निजामी प्रदेश संयुक्त सचिव श्याम भोजवानी जिला अध्यक्ष अनिल आहूजा का फूल माला एवं आतिशबाजी के साथ रिमझिम वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय विश्राम ग्रह में प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने घरघोड़ा तहसील के संगठन को एक माला में पिरो कर मजबूत बनाने की बात कही जिससे संगठन और मजबूत होगा वही महासचिव बीडी निजामी ने नगर के पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही और संकट के समय में एकजुट होकर एक दूसरे का साथ देने की बात कही इससे सामने वाले का मनोबल कमजोर होता है बैठक का संचालन प्रदेश सचिव श्याम भोजवानी ने किया। आभार प्रदर्शन संदीप सिंह के द्वारा किया गया। आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र गोयल बबलू मोटवानी संदीप सिंह जयंत शर्मा सोनू सिद्धार सरदार मुकेश गोयल गौरव गोपाल अंबिका सोनवानी सन्यासी गुप्ता मालिक राम जनसेना संदीप सोनी वीरेंद्र बान वाणी गुरु संजय गोयल विजय डन सेना पराग गुप्ता धनेश्वर शर्मा एवं अन्य पत्रकार साथी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *