gharghoda

इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का त्रिदिवसीय एस‌ईसीएल दौरा

निदेशक कार्मिक से मिल इनमोसा को कार्पोरेट सेफ्टी बोर्ड में शामिल करने की मांग




घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) ।
इंडियन नेशनल माईन आफिसियल सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय राष्ट्रीय इनमोसा की प्रतिनिधि मंडल ने त्रिदिवसीय एस‌ईसीएल का दौरा किया। इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने एस‌ईसीएल के तकनीकी निदेशक संचालन एस एन कापरी एवं निदेशक कार्मिक बिरंची दास सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर इनमोसा को एस‌ईसीएल कार्पोरेट सेफ्टी बोर्ड में शामिल करने की मांग रखी। सर्वप्रथम इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के विलासपुर एस‌ईसीएल मुख्यालय पहुंचेने पर रायगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं इनमोसा नेता मुकेश कुमार मंडल, रविकांत मनहर, सोहागपुर के बिजय मौर्या, गौरव गुड़िया एवं गेवरा के एन के सिंह ने बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इनमोसा अध्यक्ष श्री सिंह के साथ इनमोसा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर चक्रवर्ती व डी के पाण्डेय भी शामिल रहे। इनमोसा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एस‌ईसीएल के डी टी आपरेशन एवं निदेशक कार्मिक से अलग अलग मुलाकात कर इनमोसा को कार्पोरेट सेफ्टी बोर्ड में प्रतिनिधित्व देने, समय पर प्रमोशन, प्रभार भत्ता सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा किया जिसपर शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button